Home / News / झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा का पुतला जलाया

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा का पुतला जलाया


भोगनाडीह की घटना भाजपा की सोची समझी साजिश- शिव कुमार बास्की

दुमका: झारखंड मुक्ति मोर्चा के दुमका ज़िला समिति के द्वारा सिदो-कान्हू चौक (पोखरा चौक) पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम झामुमो जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बास्की ने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से एक साजिश के तहत शहीद के वंशज मंडल मुर्मू को आगे कर कुत्सित प्रयास किया गया है। यह झारखण्ड के शहीदों का अपमान है। घटनाक्रम यह दर्शाता है कि भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक नीचे गिर सकती है।
इस घटना को लेकर झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भोगनाडीह में 30 जून को हुए घटना में घायल हुए ग्रामीणें को झामुमो अभियुक्त नहीं बल्कि पीड़ित मानती है। ये भोले-भाले ग्रामीण भाजपा के साजिश का शिकार हुए हैं। झामुमो प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि सालों से भोगनाडीह में 30 जून का आयोजन राज्य सरकार के स्तर से किया जाता रहा है। झामुमो के सरकार के पहले भी वहां ऐसे ही आयोजन होता रहा है। पर इस बार जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के कारण 30 जून को भोगनाडीह नहीं जा पाये तो भाजपा ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया। इस अवसर पर जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला संगठन सचिव रवि यादव, केन्द्रीय समिति सदस्य सत्तार ख़ान, प्रखंड अध्यक्ष मो सिराजुद्दीन अंसारी, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू, जामा प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष जब्बार अंसारी, पराक्रम शर्मा, तौफ़ीक अली, गौरव झा, मो नौशाद, इंदु चौबे, कृष्णा देवी, मनोज रक्षित, रंजित साह, नीरज कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *