दुमका: डिजिटल इंडिया के इस दौर में दुमका शहर के BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) उपभोक्ता भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से शहर में BSNL का नेटवर्क पूरी तरह से चरमरा गया है, जिससे प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
क्या हैं मुख्य समस्याएँ?
संचार ठप: नेटवर्क गायब रहने के कारण न तो फोन पर कॉल आ रही है और न ही जा रही है। मोबाइल फोन सिर्फ एक ‘डिब्बा’ बनकर रह गए हैं।
डिजिटल लेनदेन पर ब्रेक: आज के समय में हर कोई UPI, आधार आधारित सेवाओं और डिजिटल पेमेंट पर निर्भर है। नेटवर्क न होने के कारण लोगों के वित्तीय और जरूरी काम अटक गए हैं।
सिम रिप्लेसमेंट में भी बाधा: जो ग्राहक अपना सिम कार्ड बदलने या अपग्रेड करना चाहते है, उन्हें वहां भी तकनीकी समस्याओं के कारण खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर लोग परेशान उपभोक्ता अपनी शिकायतों को लेकर मुख्य डाकघर स्थित BSNL कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं। डिजिटल युग में मोबाइल नेटवर्क का ठप होना आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। उपभोक्ताओं ने BSNL प्रशासन से मांग है कि इस तकनीकी खामी को युद्धस्तर पर दूर किया जाए ताकि लोगों की दिनचर्या और व्यापार पटरी पर लौट सके।








