Home / संताल परगना / तेजस्वी यादव के मंच से उठी पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाने की आवाज,दुमका सहित झारखंड के सात जिलों में आरक्षण शून्य रहने से पिछड़ा वर्ग है उपेक्षित

तेजस्वी यादव के मंच से उठी पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाने की आवाज,दुमका सहित झारखंड के सात जिलों में आरक्षण शून्य रहने से पिछड़ा वर्ग है उपेक्षित

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दुमका राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि झारखंड की धरती पर पहली बार कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव का अभिनंदन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता राष्ट्रीय जनता दल को एक नई उम्मीद और आशा भरी निगाहों से देख रही है। झारखंड में पिछड़े वर्गों की वर्तमान स्थिति से सभी भली-भांति परिचित हैं। झारखंड गठन के साथ ही पिछड़ों के अधिकारों का हनन हुआ है, जो आज भी एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।डॉ यादव ने कहा कि दुमका सहित झारखंड के सात जिलों में पिछड़ों का आरक्षण शून्य कर दिया गया है, जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने मंचासीन नेताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछड़ों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल को आंदोलन का रास्ता अपनाना चाहिए।उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का गठन ही पिछड़ों, वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से हुआ है, और पार्टी को अपने मूल सिद्धांतों पर चलते हुए इनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *