Home / Sports / क्रिकेट सीखने के लिए लगन और प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण होती -आरपी सिंह

क्रिकेट सीखने के लिए लगन और प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण होती -आरपी सिंह

पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने किया क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन

दुमका : जामा प्रखंड के ग्रीन माउंट एकेडमी के तत्वधान में मंगलवार को ग्रीनमाउंट स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय पूर्व क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया .ऐकेडमी में क्रिकेट सिखाने के लिए स्थापित बॉलिंग मशीन का भी विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि क्रिकेट सीखने के लिए लगन और प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट सीखने के लिए तैयार हैं और पूरे लगन से खेल रहे हैं तो नेशनल और इंटरनेशनल खेल सकते हैं. प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता यह किसी के भी पास हो सकता है. महत्वपूर्ण है कि वह किस प्रकार सीखता है और किस प्लेटफार्म पर परफॉर्म करता है.झारखंड के क्रिकेटर और स्पोर्ट्स खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए कहा कि खिलाड़ी को खेल के प्रति गंभीर होना चाहिए.वंही दुमका के भूतपूर्व क्रिकेटर खिलाड़ियों एवं पत्रकारों को आरपी सिंह ने सम्मानित किया.मोके पर झारखण्ड की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी एवं पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित भी कार्यक्रम में शामिल हुई .मंच का संचालन स्कूल के सचिव करूण कुमार राय ने किया .कार्यक्रम में एकेडेमी के कोच अमित रंगराजन सहित छात्र एवं छात्राए आदि मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *