दिसम्बर 2017 तक राज्य के सभी ग्राम पंचायत सचिवालय को इन्टरनेट की सुविधा से जोड़ दिया जायेगा

महिलायें झारखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदल सकती हैं।
2018 तक राज्य के सभी गांवों में विद्युत की सुविधा
रांची के बाद दुमका में खुलेगा आधुनिक हाट

भारतीय समाज में नारी शक्ति का प्रतीक है। यदि इसे उचित मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन मिले तो समाज की यह आधी आबादी समाज राज्य और राष्ट्र की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है। बिरसा मुण्डा आउटडोर स्टेडियम दुमका में मुख्य मंत्री झारखण्ड रघुवर दास ने स्वयं सहायता समूहों के लिए आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में महिला स्वयंसेवी समूहों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना के 50 प्रखण्डों के अन्तर्गत वर्तमान में 17 प्रखण्डों सिर्फ 9000 महिला स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं आने वाले समय में सभी पचासों प्रखण्ड के सभी गांवों में महिला स्वयं सहायता समूह गठित कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2017 तक राज्य के सभी गांव के ग्राम पंचायत सचिवालय को इन्टरनेट की सुविधा से जोड़ दिया जायेगा। इससे रांची और प्रत्येक ग्राम पंचायत एक साथ सम्पर्क में आ जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी राज्य के 68 लाख परिवारों में 30 लाख परिवार बिजली से वंचित है। 2018 तक हरहाल में सभी गांवों में बिजली पहुँचा दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को कुटीर उद्योगों के लिए बढ़ावा दिया जायेगा। झारक्राफ्ट से प्रषिक्षण देकर महिलाओं के द्वारा तैयार किया गया कम्बल, चादर, तौलिया, स्कूल ड्रेस आदि की खरीददारी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने आनेवाले समय में राज्य के प्रत्येक जिले में इन समूहों द्वारा तैयार किये गये सामानांे के विपणन हेतु आधुनिक हाट खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में आधुनिक हाट की शुरूआत के लिए पहल की गई है। रांची के बाद दुमका में खुलेगा आधुनिक हाट संताल परगना में बाॅस की पर्याप्त खेती होती है यहाँ कागज उद्योग के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्याप्त षिक्षा के बिना विकास के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने बेटे एवं बेटियों को समान रूप से पढ़ाये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पूर्व बच्चियों की शादी करने वाले अभिभावक दण्ड के भागी होंगे। उन्होंने कहा कि बेटी को पढ़ाने की समस्त व्यवस्था सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए पहल की गई है ताकि जमीन मालिक को जल्द से जल्द जमीन का मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने सबों से नषा से दूर रहने की अपील की तथा घोषणा की कि नषामुक्त गांव को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पाकुड़ तथा राजस्व न्याय क्षेत्र में लम्बित वादों को पूर्णतः समाप्त करने तथा बेटी बचाओ अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए दुमका के उपायुक्त के कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस की पूरे राज्य को शुभकामना देते हुए काह कि हम अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करें साथ ही हम राष्ट्रभाषा का सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभाषा में षिक्षा को बढ़वा देना चाहिए। संताल परगना में संताली भाषा में प्राथमिक स्तर पर पाठ्यक्रम तथा पाठ्य पुस्तकें तैयार करवाई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महिला शक्ति का समुचित प्रयोग कर हमारी सरकार आने वाले समय में झारखण्ड को विकसित राज्य की श्रेणी में ले जायेगी। मौके पर झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा ने विष्वास व्यक्त किया कि आने वाले समाज में 30,000 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सषक्त किया जायेगा। मंत्री डा लोईस मरांडी ने संताल परगना प्रमण्डल के विकास हेतु मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि झारखण्ड का विकास तभी हो सकता है जब संताल परगना का विकास होगा। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में सम्मलित होने को सुखद अहसास बताया तथा कहा कि एक महिला होने के नाते महिलाओं को अपने आँख के सामने आत्मनिर्भर होते देखती है तो गर्व का अहसास होता है उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह में जुड़ने से महिलाओं का सामाजिक आर्थिक और मनोवैज्ञानिक विकास होता है उन्होंने आने वाले समय में इन समूहों का दायरा बढ़ाकर उसे और सषक्त किये जाने की बात कही। उन्होंने संताल परगना में पैदा होने वाले इमली, लाख, रेषम आदि पर आधारित कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिये जाने तथा उसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित करने हेतु ब्लू प्रिंट तैयार करने की भी बात कही। इस अवसर पर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग एन.एन. सिन्हा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर जिला प्रषासन द्वारा पूरे साल में किये गये महत्वपूर्ण क्रियाकलापों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा सम्मेलन में मौजूद सबों ने पूर्ण स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर 11 स्वयं सहायता समूहों को 1-1 लाख रुपया दिये जाने की घोषणा की गई तथा प्रतीक रूप में दुमका के स्वयंसेवी संस्था श्रेया को चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के द्वारा किये गये कार्यों तथा सरकार की महिला सषक्तीकरण  पहल से लाभान्वित होने वाली पाकुड़ की सुखिता खातुन, पहाड़िया जनजाती की सलोनी मालतों श्रीमती एलिजाबेथ हेम्ब्रम, पुतुल गोराई, गायत्री देवी तथा मेरी हांसदा ने अपने विचार प्रकट किये। महिलाओं की ओर से एक स्मार पत्र भी माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया।  स्वागत सम्बोधन विषेष सचिव ग्रामीण विकास परितोष उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, ग्रामीण विकास नीलकंठ सिंह मुण्डा, समाज कल्याण मंत्री डा0 लुईस मराण्डी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, राजस्व, भूमि सुधार, पर्यटन कला संस्कृति अमर कुमार बाउरी, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास एन एन सिन्हा, सचिव कृषि पषुपालन एवं सहकारिता नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव ग्रामीण विकास विभाग वंदना दालेल, सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग विनय कुमार चैबे, निदेषक सह विषेष सचिव पंचायती राज्य षिवेन्द्र सिंह, निदेशक एनआरएचएम अमिताभ कौषल, राजमहल के विधायक अनंत ओझा, आयुक्त संताल परगना प्रमण्डल बालेष्वर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेष कुमार झा, नगर पर्षद की अध्यक्षा अमिता रक्षित, उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक दुमका प्रभात कुमार सहित संताल परगना प्रमण्डल के सभी जिलों के उपायुक्त तथा अन्य आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य तथा नवचयनित पंचायत स्वयं सेवक मौजूद थे।

Post Author: News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *