झामुमो ने उपाध्यक्ष पद के प्रत्यासी अभिषेक चौरसिया का संकल्प पात्र जारी किया

दुमका। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह के द्वारा दुमका नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चैरसिया के लिए  13 सूत्री संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) जारी किया गया। महासचिव ने कहा कि यदि पिछली बोर्ड ने ठीक से काम किया होता तो विकास के मद में मिली 20 करोड़ राशि वापस नहीं होती। उन्होंने कहा कि यदि झामुमो प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिलता है तो हम ऐसा माहौल बनाएंगे जिससे विकास को गति मिले। नगरपालिका के कार्यकलाप में सुधार करते हुए दुमका को उपराजधानी का स्वरूप दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि अपने संकल्प पत्र में झामुमो ने शहर के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। हम अच्छे सोच के साथ चुनाव में उतरे हैं। यदि झामुमो प्रत्याशी की जीत होती है तो कचरा प्रबंधन के लिए वार्ड स्तर पर मशीनें लगायी जायेगी। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चैरसिया ने कहा कि पिछले 10 सालों में जो काम होना चाहिये था, वह नहीं हो पाया है। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह अन्य वार्डों में गये तो वहां की स्थिति देख कर ऐसा लगा जैसे किसी गांव में आये हैं। बोर्ड ने शहर को आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया और सरकार ने 22 वार्ड से घटाकर 21 वार्ड कर शहर को पीछे धकेल दिया। वह 2008 से वार्ड पार्षद हैं। पहले दो सालों में तो कोई फंड नहीं आया। 2010 से जब फंड आना शुरू हुआ तो वह वार्डों में बांटा जाने लगा। झामुमो के शासनकाल में काफी फंड नगर परिषद को मिला पर उसका इस्तेमाल पूरे शहर के बजाय सीमित क्षेत्रों के लिए किया गया जिस कारण शहर के कई इलाकों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को चक्कर कटवाया गया और कमीशन लिया गया। चालु स्ट्रीट लाईट को खोल कर नये एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाये गये और डस्ट बिन को कबाड़ में बेचकर और जलाकर नये स्टील के डस्टबीन खरीदे गये। सारा कुछ खरीदारी के लिए किया गया। स्ट्रीट लाईट की निगरानी जांच शुरू हुई पर बीच में ही रोक दी गयी। 14 करोड़ का कालीकरण करवाया गया पर सड़कों की गुणवत्ता किसी से छिपी नहीं है। सफाई नगर परिषद का पहला काम है पर उसे एनजीओ के हाथों सौंप दिया गया। इस मौके पर जिला सचिव शिव कुमार बास्की, नगर अध्यक्ष रवि यादव, नगर सचिव नेपू सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार, वामा यादव आदि भी मौजूद थे।

Post Author: News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *