रांची/ पाकुड़ । जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन में शहीद हुए झारखंड के तीनों जवानों के शव सोमबार को रांची पहुंच गए। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इनको श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद बिहारी का पार्थिव शरीर पाकुड़ पहुंच गया है।शहीद होने वालों में रांची के इटकी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी शहीद हवलदार प्रभु सहाय तिर्की (43) व मांडर थाना क्षेत्र के सिपाही कुलदीप लकड़ा (34) के साथ पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत रामनाथपुर गांव निवासी लांस नायक बिहारी मरांडी (34) शामिल हैं।पिछले तीन दिन से कुलदीप के घर में मातम छाया हुआ था। मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। हर कोई मातहत परिवार को ढांढस बधा रहा था। खराब मौसम के कारण रविवार को भी बेटे को देखने की उनकी लालसा पूरी नहीं हुई थी। रविवार को पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने शहीद के गांव बिसाह खटंगा पहुंच कर उसके माता पिता व बहनों से मिलकर सांत्वना देते हुऐ राज्य सरकार द्वारा तीनों शहीदों दी जाने वाली सहायता राशि को कम बताते हुए कहा कि सरकार तीनों शहीद के परिजन को 25-25 लाख और एक सदस्य को नौकरी दे।
हिमस्खलन में शहीद हुए जवानों के शव पहुंचे रांची, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
April 10, 2017

Previous Article
Next Article

समाज कल्याण मंत्री ने किया फ्री हेल्थ चेकउप केंद्र का उद्घाटन, लोगो ने कराया फ्री चेक-उप
लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में झामुमो का चला जादू ,झारखंड में मोदी मैजिक फेल, हेमलाल ने लगाई हार की हैट्रिक

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136





