Home / News / हेडमास्टर की लापरवाही:राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंचरुखी जामा के 8वीं के सभी छात्र फेल, रिजल्ट भी नहीं मिला

हेडमास्टर की लापरवाही:राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंचरुखी जामा के 8वीं के सभी छात्र फेल, रिजल्ट भी नहीं मिला

दुमका: जिले के जामा प्रखंड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंचरुखी जामा में हेडमास्टर की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की 8वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। इतना ही नहीं, अब तक विद्यार्थियों को उनका रिजल्ट भी उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे अभिभावकों और छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।रिजल्ट नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक लगातार विद्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि यदि समय रहते छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो आंदोलन भी किया जा सकता है।इधर, मामले को लेकर जब संवाददाता ने विद्यालय के हेडमास्टर से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनसे बात नहीं हो सकी। कई बार फोन करने पर मोबाइल नंबर “नॉट रीचेबल” बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *