दुमका। राष्ट्रीय जनता दल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, जिला दुमका के तत्वावधान में परिसदन भवन में एक दिवसीय विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना” रहा।
कार्यक्रम में राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ मंडल ने की।सभा को संबोधित करते हुए श्री सुनील साहू ने कहा कि वर्ष 2023 में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने इसे लागू नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर महिलाओं को भ्रमित कर रही है, जबकि ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ इस मुद्दे पर गंभीर है और महिलाओं के 33% आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में पिछड़े वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है और इसके लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने कहा कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होना आवश्यक है।प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार मंडल ने संगठन को मजबूत करते हुए इस आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाने की आवश्यकता बताई।महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष साव्या सिंह ने कहा की महिलाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है और ओबीसी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सभी को आगे आना होगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो. जमील अख्तर, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह “चंचल”, जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल, जिला महासचिव अमरेंद्र कुमार यादव (चिलरा), जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छत्तीस महतो, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, जरमुंडी क्षेत्र रमन कुमार रमन, नाहिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव मनीषा कुमारी, मो. साजिद, रवि शर्मा, रीना मंडल, राजेश्वरी दास, चायना देवी, मंजू देवी, मौसमी देवी, अनिता कुमारी, निर्मला देवी, मो. वसीम अकरम, अनिल पंडित, विष्णु मंडल, निताय मंडल, रंजन कुमार, दिनेश मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







