
उपराजधानी दुमका के एकलव्य माॅडल गल्र्स रेसिडेंसियल स्कूल, काठीजोरिया की सुमिता सिंह के बारे में अगर ये पंक्ति कहा जाये तो भी कम है ….की
जब हौसला बना लिया ऊँची उड़ान का…
फिर देखना फिज़ूल है कद आसमान का…
—————————————————————-
ग्वालियर के आॅफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में तीन माह का प्री कमीश्न कोर्स (ंपीआरसीएन) सफलतापूर्वक पूरा कर कई उपलब्धियों के साथ वापस दुमका लौटने पर स्कूल परिवार ने खुशी जताया है। 15 अप्रैल को ग्वालियर के ओटीए में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद दो बार सेना मेडल से सम्मानित कमाडेंट एस. एन. स्माईल ने सुमिता सिंह को स्टार लगा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। तीन माह के प्रशिक्षण के तहत जहां सुमिता सिंह ने अलग-अलग चुनौतियों का बखुबी सामना किया वहीं अपने प्रदर्शन के आधार पर कई पुरस्कार भी प्राप्त किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुमिता सिंह को ‘‘एक्सीलेंस इन कल्चर’’ का अवार्ड कमाडेंट एस एन स्माईल के द्वारा प्रदान किया गया जबकि उनकी पत्नी के हाथों डिबेट में 22 राज्यों के प्रशिक्षुओं के बीच दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। डिबेट का विषय था ‘‘सोसल मीडिया युवाओं के हानिकारक है।’’ सुमिता सिंह ने इसके विपक्ष में अपना विचार रखा था। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सुमिता सिंह को ‘श्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा लीडरशिप क्वालिटी के टेस्ट में भी उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की गयी।सुमिता सिंह ने 15 जनवरी से 15 अप्रैल 2017 तक तीन माह के पीआरसीएन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मिले सहयोग के लिए एनसीसी 4 गल्र्स बटालियन, दुमका की कमांडेंट आॅफिसर कृष्णा दूबे और एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय, काठीजोरिया के प्रबंधन का आभार जताया है।
सुमिता सिंह ने ग्वालियर के आॅफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से तीन माह का प्री कमीश्न कोर्स पूरा कर लौटी








