Home / News / क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है-डॉ लुईस मरांडी

क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है-डॉ लुईस मरांडी

दुमका नगर परिसद होते हुए रसिकपुर बक्शीबांध पक्का बड़ा नाला निर्माण वार्ड नंबर-3 एवं 4 का शिलान्यास झारखण्ड सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी एवं नगर परिसद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने किया. जिसकी कुल लागत 1 करोड़ 47 लाख रुपये की है. मोके पर मंत्री ने कहा की क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है.लोगो की जो समस्या है उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करुँगी. यंहा बता दे की लोगो को बरसात में काफी परेसानी का सामना करना पड़ता था.नाला नहीं रहने के कारण नाली का पानी लोगो के घरो में घुस जाता था.जिससे लोगो को घर में रहना मुश्किल हो जाता था.जो अब यह समस्या दूर हो गयी है. मोके पर वार्ड पार्षद महेशराम चन्द्रवंशी ,किशोरेन्द्र दास,बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता,बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित रक्षित ,कृष्ण मुरारी सिंह ,गरीब दास ,बिजय साह आदि मोजूद थे.

एसएचजी ग्रुप की महिलाओं को मंत्री ने दिया 10 -10 हजार का चेक
दुमका .
नगर परिसद दुमका में एन.यू.एल.एम के तहत 10 एस एच जी ग्रुप की महिलाओं को ग्रुप संचालन हेतु 10 -10 हजार का चेक समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी एवं नगर परिसद अध्यक्ष अमिता रक्षित के द्वारा दिया गया । मोके पर मंत्री ने कहा की आज महिलाये हर क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही है .आप भी समूह बनाकर स्वाबलंबी बने . मोके पर अध्यक्ष ने कहा की एसएचजी ग्रुप के माध्यम से रोजी रोजगार जुगाड़ कर सकते है .इसलिए सरकार के तरफ से आपको चक्रीय निधि दिया जा रहा है. कार्यक्रम के बाद बैठक कर मंत्री ने नगर परिषद में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिया . बैठक में नगर परिसद अध्यक्ष अमिता रक्षित, कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार , वार्ड पार्षद इंदु देवी, शोभा राउत, नागेंद्र साह, किशोरेंद्र दास, पवन केशरी सहायक अभियंता हसिबुर रहमान , कनीय अभियंता संजय कुमार दास , सिटी मैनेजर मेघनाथ चोधरी, प्रधान सहायक आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *