Home / News / पत्रकारो को मजीठिया वेज बोर्ड का लाभ मिले – जर्नलिस्ट एसोसिएशन

पत्रकारो को मजीठिया वेज बोर्ड का लाभ मिले – जर्नलिस्ट एसोसिएशन

जर्नलिस्ट एसोसिएशन दुमका की बैठक शनिवार को अध्यक्ष अमित बरियार की अध्यक्षता में परिसदन दुमका में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया की एसोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए  सदयस्ता अभियान 15 सितम्बर तक चलेगा। बैठक में सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक तक  एसोसिएशन का बायलॉज तैयार कर उसे कार्यकारिणी में रखने का सुझाव कोषाध्यक्ष बसंत भालोटिया ने दिया। जिसमे सभी सदस्यों ने सहमति जताई। महासचिव सिकन्दर कुमार ने कहा की संगठन को और विस्तार करने के लिए दसो प्रखंड से प्रखंड संवाददाता को जोड़ा जायेगा। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया की झारखण्ड के सभी पत्रकारो को मजीठिया वेज बोर्ड का लाभ जल्द से जल्द देने एवं लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौपा जायेगा। बैठक में एक मिनट का मौण रख कर झारखण्ड के दिवंगत पत्रकारो को श्रद्धांजलि दिया गया। बैठक में अध्यक्ष अमित बरियार,उपाध्यक्ष मारूफ हसन, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता विनोद बिहारी सारश्वत, महासचिव सिकन्दर कुमार, कोषाध्यक्ष बसंत भालोटिया, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *