Home / News / धनबाद की वामिका निधि बनी फ़ेमिना मिस इंडिया झारखण्ड

धनबाद की वामिका निधि बनी फ़ेमिना मिस इंडिया झारखण्ड

इस वर्ष फ़ेमिना मिस इंडिया झारखण्ड का ख़िताब धनबाद की वामिका निधि ने अपने नाम कर ली है. धनबाद में जन्मी और कार्मेल स्कूल में पढ़ी वामिका को बचपन से ही फैशन की दुनिया आकर्षित करती रही है.  वामिका के पिता मधुकर पांडे, जो कि आल इंडिया रेडियो में अधिकारी है बताते है कि वामिका को फैशन से काफी लगाव था और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेती थी. लेकिन उनको असली मौका तब मिला जब तो आगे की पढाई करने मुंबई गई. वहां वामिका को एक्सपोज़र मिला और 28 मार्च को कोलकाता में आयोजित फ़ेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता २०१७ में भाग लेने का मौका मिला.

वामिका को मिस इंडिया झारखण्ड चुने जाने से उनके माता-पिता काफी गर्वित महसूस कर रहे है. 27 मई को आयोजको ने देश के अलग अलग प्रान्तों से आई लड़कियों को अपने पास बुला लिया है. अब सारे प्रतियोगियों की ग्रूमिंग की जायेगी और उन्हें फ़ेमिना मिस इंडिया २०१७ के लिए तैयार किया जायेगा. फ़ेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता २०१७, 25 जून को होना है.

सारे फोटोग्राफ वामिका निधि के इन्स्टाग्राम प्रोफाइल से ली गई है.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *