Home / News / समाज कल्याण मंत्री ने किया रिंग रोड का निरीक्षण, कहा समय पर पूरा करे काम

समाज कल्याण मंत्री ने किया रिंग रोड का निरीक्षण, कहा समय पर पूरा करे काम

सूबे कि समाज कल्याण मंत्री सह दुमका की विधायिका डाॅ लुईस मरांडी ने दुमका में बन रहे, शिवमंदिर से होते हुए नोनीहथवारी रोड, हवाईअड्डा से मुड़ाबहाल, मुड़ाबहाल से बास्कीचक, आसनसोल से चकलता, सिदो कन्हू विवि के दिघ्घी रोड व रिंग रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता रमेश श्रीवास्तव को कहा की जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य ससमय पूरा करे। जो भी कमी आयेगी उसे विभागीय पदाधिकारी से बात कर दूर किया जायेगा। मौके पर सहायक अभियंता ने बताया की सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। दिसंबर तक बास्कीचक रोड का कार्य पूरा हो जायेगा। इसके अलावे अन्य रोड में भी कार्य तेजी से हो रही है उसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। रोड निरीक्षण में मंत्री के आप्त सचिव शावर्ण मनोज मृणाल, भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

[sc name=”Google Adv” ]

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *