दुमका । सिदो-कान्हु उच्च विद्यालय में गुरुवार को आयोजित सोहराय समारोह में पहुंचीं झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि अपनी परंपरा व संस्कृति को बचाए रखने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। कहा कि बदलते दौर में सब कुछ तेजी से बदल रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि युवा अपने धर्म, संस्कृति व परंपरा को सुरक्षित करने के लिए सचेष्ट रहें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खूब पढ़ने और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा के दम पर ही तरक्की की राह आसान की जा सकती है। वहीं इस मौके पर आयोजित सोहराय पर्व पर मंत्री मांदर की थाप पर जमकर थिरकीं। उनके साथ स्कूल की निदेशिका सुनीता मुखर्जी समेत छात्र-छात्राओं ने भी जमकर नृत्य किया। उप प्राचार्य राजेश झा ने सोहराय पर्व की जानकारी दी। विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सर्वधर्म समभाव से ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगीत शिक्षक दिलीप तपस्वी एवं शिक्षक होपेन मुर्मू ने अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन राजेश झा ने किया जबकि मौके पर प्राचार्य नरेश ठाकुर उपस्थित थे।
समाज कल्याण मंत्री मांदर की थाप पर जमकर थिरकीं
January 11, 2018

Previous Article
Next Article

छात्राएं ही झारखंड को ले जा सकतीं आगे : राज्यपाल
माँ-बाप या समाज लड़कियों को बोझ न समझें -राज्यपाल

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136
Related Posts
महाशिवरात्रि पर पाकुड़ जिले में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरो ...
February 16, 2026
दुमका में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश: देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ ...
February 16, 2026


