Home / News / भाजपा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने लातेहार डीटीओ को पिटा , घटना के बाद एकजुट हुए सरकारी पदाधिकारी

भाजपा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने लातेहार डीटीओ को पिटा , घटना के बाद एकजुट हुए सरकारी पदाधिकारी

क्या यही है भाजपा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष का संस्कार ?

लातेहार । समाहरणालय परिसर में आधे घटे तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कार्यालय के नीचे लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूस बारला और लातेहार बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव आपस में मारपीट हो रही थी। इस दौरान जो भी उस ओर से गुजरा इस नजारे को मोबाइल में कैद करता रहा। बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव व जिला परिवहन पदाधिकारी लगातार एक दूसरे पर हाथ उठाते नजर आए। यह मारपीट उपाध्यक्ष की गाड़ी में लगे नेम प्लेट बोर्ड उतारने को लेकर हुई। बाद में मौजूद लोगों की पहल पर मारपीट बंद हुई।

कार्यालय से बाहर नहीं निकले डीसी
घटना की जानकारी होने के बाद भी उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता अपने कार्यालय में ही बैठे रहे। वहीं उपायुक्त कार्यालय के नीचे ही आधे घटे तक पूरा परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा। इस बात की खासी चर्चा लोगों में होती रही।

घटना के बाद एकजुट हुए सरकारी पदाधिकारी
बीस सूत्री उपाध्यक्ष व जिला परिहवन पदाधिकारी के बीच हुई मारपीट के बाद सरकारी पदाधिकारी एकजुट हो गए। एकजुटता दिखाते हुए सरकारी पदाधिकारी उपायुक्त के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देकर डीटीओ की पिटाई करने वाले बीस सूत्री उपाध्यक्ष को गिरफ्तारी की माग करने लगे। उसके बाद उपायुक्त ने मामले की जाच का निर्देश डीडीसी अनील कुमार सिंह को दिया।

घटना के बाद भाजपा में खेमेबाजी की स्थिति
घटना के बाद सरकारी पदाधिकारी एकजुट हो गए, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी लातेहार के नेताओं में खेमेबाजी देखने को मिली। पार्टी के वरीय नेता लाल कौशल नाथ शाहदेव बीच बचाव कर मामले को सलटाने में नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के वरीय नेता महेंद्र वैद्य ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, उन्होंने घटना की निंदा भी की।

फोटो व वीडियो सोशल साइटों पर हुआ वायरल
घटना के दौरान वहा मौजूद कई लोगों ने फोटो लिया और वीडियो भी बनाया। इसे युवाओं ने व्हाटसएप और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पोस्ट कर दिया। इस पर लोगों ने कमेंटस भी लिखे और शेयर भी किया।

विधायक से भी हुई थी बहस

लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूस बारला अपने सख्त तेवर के लिए लातेहार जिले में खासे चर्चित रहे हैं। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की अवमानना करते हुए दोषी के विरुद्ध चालान काटने या सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात हो इसमें डीटीओ आगे रहे हैं। गत सप्ताह पूर्व भी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी विभागीय कर्मी ने दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म था।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए एक युवक ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुपालन और वसूली को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूस बारला और स्थानीय विधायक प्रकाश राम में तीखी बहस हो गई थी। वहा मौजूद लोगों ने मामले को सुलझाया था।

पहले भी भाजपा नेता से हो चुकी थी भिड़ंत
कुछ माह पूर्व पार्किंग से हटकर वाहन खड़ा करने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी की भिड़ंत भाजपा के वरीय नेता लाल कौशल नाथ शाहदेव से हो गई थी। बाद में वहा मौजूद तत्कालीन एसडीएम वरुण रंजन ने पहल कर मामले को सुलझाया था।
पदाधिकारियों की बैठक में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
जिला मुख्यालय में मंगलवार को बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव द्वारा सरकारी कार्य के दौरान डीटीओ फिलबीयूस बारला से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने की घटना को लेकर देर शाम झासा अधिकारियों की एक आपात बैठक डीडीसी अनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में घटना की निंदा की कई एवं पदाधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की माग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *