Home / News / झारखंड को संवारने की जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधे पर-डॉ लुईस मरांडी

झारखंड को संवारने की जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधे पर-डॉ लुईस मरांडी

दुमका ।
युवा दिवस पर 12 जनवरी को साहिबगंज के पंचकठिया से प्रारंभ हुए भाजयुमो की संताल विकास पद यात्रा मंगलवार को दुमका पहुंची। वीर कुंवर सिंह चौक पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि अब झारखंड 17 साल का हो गया है। मतलब यह कि झारखंड अब युवा अवस्था में है। उन्होंने भाजयुमो की ओर से आयोजित इस पदयात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा झारखंड को संवारने की जिम्मेदारी अब युवाओं ने अपने कंधे पर ले लिया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों रांची में स्किल समिट का आयोजन कर 27,892 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है। सरकार दुमका के साथ पूरे प्रदेश में विकास की नई इबारत गढ़ने को संकल्पित है।

इससे पूर्व यात्रा के पांचवें दिन काठीकुंड में रात्रि विश्राम के पश्चात मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में काठीकुंड गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुमका के लिए प्रस्थान की। यात्रा के दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मार्टिन किस्कू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित रक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल थे। पदयात्रा जब मधुबन के समीप पहुंची तो काठीकुंड की प्रमुख विमला रूपी सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार व युवा नेता मार्टिन किस्कू सहित यात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा की गई एवं सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन सहित झामुमो के नेताओं ने इस राज्य को बेचने का काम किया है। कहा कि इस क्षेत्र में जब से डॉ. लुईस मरांडी विधायक सह मंत्री बनी हैं तब से इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार चौगुनी हो गई है। सभा में युवा नेता माíटन किस्कू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के रघुवर सरकार ने विकास को गति दी है और इससे विपक्षी पार्टी झामुमो घबरा गई है। कहा कि संताल परगना से झामुमो को उखाड़ फेंकने का काम भाजयुमो के कार्यकर्ता करेंगे। यात्रा के दौरान भुरकुंडा में मोर्चा के जिला स्वच्छता संयोजक अरविद दुबे एवं गुहियाजोरी में दुमका ग्रामीण अध्यक्ष नीरज भंडारी व गौतम झा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

गुहियाजोरी में संताल विकास पदयात्रा में साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड सरकार की कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी पद यात्रा के साथ दुमका पहुंचीं। जुलूस के दुमका शहर में प्रवेश करते ही शिव पहाड़ चौक पर दुमका नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

पदयात्रा के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री रघुवर दास के झारखंड को प्रदूषण मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को लेकर लोगों के बीच पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए सभी के बीच सूत से बने थैलों का वितरण किया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक भी वितरित किया गया। जनसभा को भाजपा के जिलाध्यक्ष निवास मंडल, अभिषेक सिंह, कुणाल यादव, राकेश चौधरी, निशिकांत चौहान, ऋषभ तिवारी, पप्पू ठाकुर, गुड्डू घोष, विमल मरांडी ,रितेश तिवारी, संजय सिंह, अर¨वद कुमार उपस्थित थे। मंच का संचालन मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित रक्षित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *