Home / News / निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस मजबूती से : नरेंद्र सिन्हा

निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस मजबूती से : नरेंद्र सिन्हा

दुमका : उपराजधानी दुमका और बासुकीनाथ निकाय चुनाव कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसमें अब किसी तरह का संशय नहीं है। इसके लिए अभी से तैयारी में लग जाना होगा। उक्त बातें निकाय चुनाव के प्रभारी नरेंद्र सिन्हा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करने के बाद कही। कहा कि चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर खड़े होने वालों से उनकी राय ली गई है। जल्द ही पार्टी स्तर से कोई निर्णय लिया जाएगा। जोनल प्रभारी सुल्तान अहमद ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर फोकस डालते हुए कहा कि 30 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रकोष्ठ के सांगठनिक स्वरूप की जानकारी लेने के बाद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अविलंब सभी प्रकोष्ठो का गठन किया जाए। दो फरवरी को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना के लिए सभी प्रखंड के प्रभारी का मनोनयन किया गया। दुमका के लिए प्रो. मनोज अंबष्ठ, जामा अरबी खातून, मसलिया सागेन मुर्मू, काठीकुंड शमशाद अंसारी, रानीश्वर राजा मरांडी, शिकारीपाड़ा भगवान दास मुर्मू, रामगढ़ सुशील मरांडी, जरमुंडी कुंदन पत्रलेख, सरैयाहाट रमनीकांत झा व गोपीकांदर के लिए भगत भगत को दायित्व सौंपा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, मनोज अंबष्ठ, महेशराम चंद्रवंशी, प्रेम कुमार साह, संजीत सिंह, अरबी खातून, जयप्रकाश शर्मा, मीनू मरांडी, अमित झा आदि मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *