नप अध्यक्ष अमिता रक्षित निजी स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है-अरबी खातुन

अरबी खातून

दुमका। कांग्रेस महिला कमिटी दुमका की  जिला अध्यक्ष अरबी खातून ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि  29 जनवरी को दुमका नगर परिषद की अध्यक्ष सह नूतन भाजपा नेत्री अमिता रक्षित ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जिस प्रकार  झूठा आरोप तथा अनर्गल बयान कांग्रेस पार्टी के बारे में दिया (दुमका कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान नही मिलता) इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। श्रीमती रक्षित शायद ये भूल गई की कांग्रेस पार्टी ने इन्हें जितना सम्मान दिया शायद ही इन्हें कभी इतना सम्मान कही और मिलेगा। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के एक सप्ताह के अंदर इन्हें नाला विधान सभा से  टिकट देकर चुनाव लड़वाया जहाँ ये पार्टी का सम्मान भी नही बचा पाई थी, इन्हें आल इंडिया कांग्रेस कमिटी का सदस्य बनाया गया।इनका व्यक्तिगत महत्त्वकांक्षा इतना बढ़ गया है कि ये निजी स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। अपने दस साल के कार्यकाल में दुमका नगर का विकास कर तो नही पाई और कल फिर से लोक लुभावन एक और घोषणा पत्र जारी  कर दीं। उनसे पूछा जाए क्या अपने पुराने घोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा कर दिया? श्रीमती रक्षित शायद ये भूल गई की कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देती है कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रिय अध्यक्ष भी महिला रह चुकी है। मैं तो भाजपा के बंधुओ से विनम्रतापूर्वक आग्रह करुँगी की ऐसी  महत्वाकांक्षी और स्वार्थी महिला से सचेत रहे नही तो जी महत्वकांक्षा से वो भाजपा में गई है यदि उसकी इछापूर्ति नही होती है तो ये उस वक़्त भाजपा पर भी ये आरोप लगाने से गुरेज नही करेंगी।

दरसल अमिता  नगर के विकास का कोई कार्य तो  नही कर सकी है इसलिए लोगो का ध्यान इधर उधर की बाते कर कर भटकाने का प्रयास कर रही है। आगामी चुनाव को लेकर ये जो सपने संजो रही है यहाँ की जनता इस बार इन्हें सबक सिखाने का कार्य करेगी। इनके ऊपर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा हुआ था इन्होंने नगर परिषद की राशि को अपने निजी खाता में जमा कर लिया था,जिसे काफी पैरवी से इस जाँच को ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया जो आज भी जांच का विषय है।  ये इतनी कर्मठ थी तो लगभग 20 करोड़ की इतनी बड़ी राशि वापस हो गई इस राशि से दुमका नगर में बहुत सी आधारभूत संरचनाएं खड़ी हो सकती थी। इस राशि को उपयोग में लाने का प्रयास क्यों नही इनके द्वारा किया गया ? और जहाँ तक रही बात नारी सम्मान की तो ये महोदया वही है जो मीडिया में बने रहने के लिए महिला कॉलेज वाली घटना की पीड़ित लड़की का फोटो अपने पीए से सभी न्यूज़ ग्रुप में पोस्ट करवाईं थी। मैं अन्य पार्टियों का तो नही कह सकती लेकिन कांग्रेस पार्टी में जितना सम्मान हम महिलाओं को मिलता है। शायद ही किसी अन्य पार्टीयो में इतना मिलता हो और ये बात में दावे के साथ कह सकती हूं ।

Post Author: News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *