Home / News / 2019 में सरकार को उखाड़कर फेंक देगी जनता : बाबूलाल मरांडी

2019 में सरकार को उखाड़कर फेंक देगी जनता : बाबूलाल मरांडी

बोकारो : 2014 के चुनाव में भाजपा ने जो वादा कर जनता से वोट लिया था, वह पूरा नहीं किया। सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल हो रही है। खासकर झारखंड के आदिवासियों व मूल वासियों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार बीस वर्षो के लिए तमाम नौकरियों को झारखंडियों के लिए आरक्षित करे।ये बाते पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं। बोकारो में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
मरांडी ने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन सरकार अपने आप को महान बताने में लगी है। जबकि गांव, गरीब व किसान परेशान हैं। मरांडी ने कहा कि सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल ठप हो चुकी है। निजी विद्यालय लोगों को किताब से लेकर स्कूल के शुल्क के नाम पर लूट रहे हैं। सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव कर सरकार गरीबों की जमीन लूटने का उपाय कर रही है। इस सरकार से जनता का भला नहीं होने वाला।
कार्यकर्ताओं को एक मात्र काम करना है कि, सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं। 2019 में जनता सरकार को खुद उखाड़कर फेंक देगी। कार्यकर्ताओं को केवल सरकार की सच्चाई से जनता को अवगत कराना है। कार्यक्रम विधायक प्रदीप यादव, प्रकाश राम, पूर्व मंत्री बंधू तिरकी, राम चंद्र केसरी, नुनू लाल मरांडी, डॉ. शबा अमहद,विनोद शर्मा ,केन्द्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ,दुमका जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू ,छोटू मुर्मू, बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *