Home / News / कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अरबी खातून ने किया नामांकन दाखिल

कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अरबी खातून ने किया नामांकन दाखिल

दुमका : 16 अप्रैल के लिए बुधवार को 38 प्रत्याशियों ने विभिन्न पद के लिए नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश कर दी। कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अरबी खातून व उपाध्यक्ष पद के लिए नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड सदस्य के लिए विभिन्न वार्ड से 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अरबी खातून ने अपने वार्ड नंबर 17 से भी सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वे लगातार अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। उनका कहना था कि पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए चुना है। इसलिए चुनाव लड़ रही हैं लेकिन वार्ड की जनता भी सदस्य के रूप में देखना चाहती है। जनता की भावना का ख्याल रखते हुए ही दोनों पद से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *