Home / News / पूर्व नगर परिसद अध्यक्ष अमिता रक्षित के सम्मान समारोह में नही पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 10 वार्ड पार्षद,लोगो में चर्चा का माहौल

पूर्व नगर परिसद अध्यक्ष अमिता रक्षित के सम्मान समारोह में नही पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 10 वार्ड पार्षद,लोगो में चर्चा का माहौल

उपराजधानी दुमका में नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित के द्वारा दुमका परिसदन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दुमका के जनता के सहानभूति से अध्यक्ष बनी अध्यक्ष श्वेता झा और उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल ने इस सम्मान समारोह में भाग नहीं लिया । जो की दुमका के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह -तरह का सवाल उठा रहे है । इधर 21 वार्ड पार्षदों में से 11 वार्ड पार्षद सम्मान समारोह में शामिल हुए.बांकी 10 वार्ड पार्षद शामिल नहीं हुए. जो वार्ड पार्षद इस कार्यक्रम में शामिल हुए वे वार्ड नंबर 3 से पार्षद संजीव कुमार यादव, वार्ड नंबर 4 से पार्षद श्वेता साहा, वार्ड नंबर 8 से पार्षद प्रतिमा कुमारी, वार्ड नंबर 9 से पार्षद इन्दु देवी, वार्ड नंबर 10 से पार्षद जहांगीर आलम, वार्ड नंबर 14 से पार्षद संगीता दारुका, वार्ड नंबर 15 से पार्षद सीमा देवी, वार्ड नंबर 17 से पार्षद अरबी खातून, वार्ड नंबर 18 से पार्षद रेखा देवी, वार्ड नंबर 19 से पार्षद सुमंत कुमार यादव और वार्ड नंबर 21 से पार्षद सोनी हेम्ब्रम ने भाग लिया । समारोह में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, प्रधान सहायक एवं नगर परिषद के कर्मचारी आदि मौजूद थे। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने उपस्थित वार्ड पार्षदों को स्मृति चिन्ह एवं गुलाब का फूल दे कर स्वागत कर सम्मान किया। अधिकांश वार्ड पार्षदों ने केवल अपना परिचय दिया जबकि अपने संबोधन के दौरान वार्ड पार्षद सोनी हेम्ब्रम रोने लगी और अमिता रक्षित के आंखों में भी आंसु आ गये। सोनी हेम्ब्रम ने कहा कि श्रीमती रक्षित का कार्यकाल यादगार रहा है, उन्हें दोबारा चुना जाना चाहिये थे पर जनता ने अलग फैसला किया है। उन्होंने अगले चुनाव में उन्हें फिर से जीत कर आने की शुभकामनाएं दी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह में शामिल होकर उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के पास 10 वर्षों का अनुभव है जो भी कठिनाई होगी उनसे मार्गदर्शन लेंगे। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने सभी वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके सहयोग के लिए हमेशा तन- मन से तैयार रहेंगी। उन्होंने कहा कि हार-जीत बड़ी बात नहीं होती है। जब भी जरूरत हो वह हमेशा जनता के साथ खड़ी होंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के पार्षद टीम के रुप में काम करेंगे तभी विकास होगा। सकारात्मक सोच के साथ काम करना है। वार्ड पार्षदों के बीच मन-मुटाव भी चलता रहता है। यहां काम करना थोड़ा कठिन है संयम के साथ दुमका के विकास के लिये सभी मिलकर काम करे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास को गति देने में वह भी अपना सहयोग देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दुमका के मीडिया में यदि कोई बात विपरीत भी आती है तो उसे सकारात्मक रूप से लेने की जरूरत है। दुमका की मीडिया काफी सहयोगी है। यदि मीडिया कोई आलोचना करती है तो उसे मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। मंच का संचालन गौरकांत झा ने किया। मौके पर शिक्षक मदन कुमार, संदीप रक्षित, मनोज कुमार, विकास कुमार ,मीनू अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *