Home / News / भाजपा सरकार आदिवासियों का दुश्मन -अशोक वर्मा

भाजपा सरकार आदिवासियों का दुश्मन -अशोक वर्मा

बोरियो/ साहेबगंज । राज्यकीयकृत उच्च विद्यालय में झारखंड विकास मोर्चा (प्रा.) जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 30 मई को प्रखंड के हरिणचरा मैदान में होने वाले विशाल आदिवासी सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रवक्ता सह साहिबगंज जिला संगठन प्रभारी अशोक वर्मा एवं केंद्रीय प्रवक्ता प्रो. अंजुला मुर्मू ने भाग लिया।

मोके पर प्रवक्ता वर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आदिवासियों का दुश्मन है। भूमि अधिग्रहण से सबसे अधिक प्रभावित आदिवासी हुए हैं। कहा कि रघुवर सरकार ने पहले औद्योगिक-घरानों के हित के लिए एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन करने की कोशिश की। एक ओर रघुवर सरकार झारखंड की मूल वासियों को भूमि से बेदखल कर रही है, वहीं दूसरी ओर 1985 से अनाधिकृत रूप से बसे लोगों को पट्टा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों का विलय कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पारा शिक्षकों का सरकार शोषण कर रही है। आदिवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी बुनियादी सुविधा कैसे उपलब्ध हो इसकी चिंता सरकार को नहीं है। प्रो अंजुला ने सभी कार्यकर्त्ता को एकजुट होकर सम्मलेन को सफल बनाने का आह्वान किया। और कहा की पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ही राज्य को बर्बाद होने से बच्चा सकते है. प्रो अंजुला ने सभी कार्यकर्ताओ को हर घर में झाविमो का झंडा लगाने को कहा। मौके पर सूर्य नारायण हांसदा, पूर्व विधायक थॉमस सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, मुमताज अंसारी, विक्रम सेन, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौकीदार हांसदा, दुमका लोकसभा प्रभारी विजय ठाकुर, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष होपना टुडू, संतोषिनी मरांडी, बेनोरिका हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष बेनेडिक हेम्ब्रम, सनाउल्ला अंसारी, सुनील सोरेन, दिलीप रमाणी, सुशील मिज्ञा, संजय यादव, मुजीबुर अंसारी, इमरान अंसारी आदि मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *