
दुमका। झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र.) की केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू ने दुमका प्रखंड के आसनसोल पंचायत के मोतीपुर, वनकाठी एवं कासीटोला गांव में बैठक कर ग्रामीणों को बताया की 26 मई को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में 3 बजे झाविमो का विशाल आदिवासी महासम्मेलन है। जिसमे आपलोग भाग लेकर महासम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करे। प्रवक्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की राज्य की भाजपा सरकार में सबसे अधिक हम आदिवासी लूटे जा रहे हैं। विकास के नाम पर अब तक 30 से 35 लाख एकड़ भूमि का अधिग्रहण सरकार के द्वारा किया गया है। इस जमीन पर बड़े-बड़े कारखाना खादान और बड़े डैम भी बनाए गए । इन सब परियोजनाओं से लाखों लाख लोग विस्थापित हुए ,हजारों गांव उजाड़े गए । जिससे इन गांव का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। रैयतों से कौड़ी के भाव भूमि का अधिग्रहण किया गया। विस्थापित हुए लोगों को सही ढंग से ना तो नौकरी दिया गया है, और ना ही उनके पुनर्वास का कोई व्यवस्था किया गया है । भूमि अधिग्रहण से सबसे अधिक प्रभावित आदिवासी हुए हैं। झारखण्ड में विकास के नाम पर रघुवर सरकार लोगो को सिर्फ धोखा दे रही है। प्रवक्ता ने कहा की आइए हम सब मिलकर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का सहयोग कर राज्य से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में मदद करें। बैठक में सोमाय टूडू,राजू मरांडी,बहामुनि टूडू,एमेली मुर्मू,मुनी मरांडी,सोनी किस्कू ,रूपमणि मुर्मू आदि मौजूद थे।








