Home / News / पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक के विस्थापितों की समस्याओ से रूबरू हुए उपायुक्त

पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक के विस्थापितों की समस्याओ से रूबरू हुए उपायुक्त

जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक के विस्थापितों की बुनियादी समस्याओ की जानकारी लेने के लिए गुरुवार को पाकुड़ उपायुक्त ए कुमार मुथु, एसपी अजय लिंडा विशनपुर गांव पहुँच कर उनके समस्याओ से रूबरू हुए।

मौके पर आलुबेड़ा गांव के के दर्जनों विस्थापितों प्रधान मुर्मू, नाजिर सोरेन, मंगल हेम्ब्रम, छबीलाल टुडु सहित सभी ग्रामीणों ने अपनी समस्या एवं परेशानी को जिला अधिकारी को बताया। विस्थापितों ने बताया की कोल कम्पनी हमलोगों को छलने का काम किया है सरकार एवं कंपनी के बीच जो समझोता हुआ है वह आज तक पूरा नही हुआ है। हमलोगों को पानी , बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क नही मिल पाया है। हमारी जमीन के बदले भी सही मुआबजा नही मिला है। उपायुक्त ने विस्थापितों की समस्याओ को सुनने के बाद उन्होंने कहा की इस बार आपलोगो को कोई भी कोल कम्पनी आपके साथ धोखा नही कर पायेगा। डब्लूपीडीसीएल के अधिकारी ठीके घोष एवं एस एन गुप्ता को निर्देश दिया की विस्थापितों की समस्याओ को दूर करे नही तो होगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झारखण्ड देखो की मण्डली ने पहले ही कोल ब्लाक के बिस्थापितों की समस्या को उठाया था.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *