Home / Sports / विनेश फोगाट बनी एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

विनेश फोगाट बनी एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

विनेश फोगाट जो गीता फोगाट और बबिता कुमारी के परिवार से आती है, ने आज एशियन गेम्स में इतिहास रचते हुए 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा बना लिया है. इस उपलब्धि के साथ वह एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है. विनेश ने महिला कुश्ती के स्वर्ण पदक के लिए खेले गए निर्णायक मुकाबले में जापान की इरी युकी को 6-2 से मात देकर पदक अपने नाम कर लिया है.  इससे पहले रविवार को बजरंग पूनिया ने कुश्ती में ही भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है. अभी भारत के खाते में दो स्वर्ण पदक है, और दोनों कुश्ती से ही आये है.

विनेश फोगाट के पिता राजपाल फोगाट, प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी महावीर सिंह फोगाट के भाई है. विनेश की दोनों बहने गीता और बबिता पहले ही कुश्ती में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर चुकी है.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *