Home / News / विश्व पर्यावरण दिवस पर सिदो कान्हू मुर्मू विवि ने निकाला प्रभात फेरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिदो कान्हू मुर्मू विवि ने निकाला प्रभात फेरी

दुमका।
सिदो कान्हू मुर्मू विवि द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी सुबह परिसदन भवन से हरी झंडी दिखा कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया। प्रभात फेरी शहर भ्रमण करती टीन बाजार चौक होते हुए सिदो कान्हू चौक पहुंची। प्रभात फेरी की अगुवाई कुलपति कर रहे थे। प्रभात फेरी में प्रतिकुलपति प्रो हनुमान प्रसाद शर्मा, एसपी कॉलेज, एसपी महिला कॉलेज, एएन कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र छात्राएं शामिल थे। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को इस प्रभात फेरी के द्वारा दुमका की जनता तक पहुंचाया गया। प्रभात फेरी के बाद कुलपति प्रो सिन्हा ने एसपी कॉलेज पहुंच कर पौध रोपण के कार्यक्रम का आरंभ किया। इस अवसर पर एसपी कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रमोदनी हांसदा सहित अनेक शिक्षक एवं छात्रों ने पौध रोपण किया। कुलपति प्रो सिन्हा ने विभिन्न छात्रावासों का भी भ्रमण कर छात्रों के साथ पौधे लगाये। कुलपति ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। मोके पर डॉ कलानंद ठाकुर, डॉ विनोद शर्मा, डॉ राजीव रंजन, प्रो अंजुला मुर्मू ,एनएनएस को -ऑर्डिनटेर प्रो मेरी मार्ग्रेट टुडू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *