Home / News / संबंघन नहीं मिलने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का भविष्य अंधकार, छात्र राजद ने प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

संबंघन नहीं मिलने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का भविष्य अंधकार, छात्र राजद ने प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज का अब तक सरकार के स्तर से संबंधन नहीं मिलने और सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा लेने से इंकार कर देने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित हो गए हैं। निराश होकर कई छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने का मन बना रहे हैं।
इस बीच शुक्रवार को छात्र राजद के जिला संयोजक अदिति नंदन के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य पलाश पाल से मिलकर अपने मांगों के समर्थन में ज्ञापन देकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने मौके पर उपस्थित होकर प्राचार्य और छात्रों के बीच मध्यस्था कर वार्ता कराया।जिलाध्यक्ष ने इंजीनियरिंग के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र सरकार के स्तर से पहल कर संबंधन प्राप्त करने का अपील किया।
प्राचार्य पलाश पाल ने कहा झारखंड के अन्य पांच कॉलेज ने न्यायालय में याचिका दायर किया है। उनका फैसला 12 जून को आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रांची जाकर कानूनी राय लेकर दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के तरफ से झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया जाएगा।
छात्र नेता अदिति नंदन ने बताया कि संबंधन नहीं मिलने से इंजीनियरिंग कॉलेज से नौकरी के लिए केंपस सिलेक्शन हुए छात्रों को भी डिग्री नहीं मिलने के कारण नौकरी से हाथ धोने का डर सताने लगा है। नियमित रूप से प्रत्येक सेमेस्टर का परीक्षा नहीं होने से सत्र काफी लेट चल रहा है। छात्रों को समय पर डिग्री नहीं मिलेगी। सेमेस्टर परीक्षा कब होगी कॉलेज प्रबंधन द्वारा न तो तारीख बताई जा रही है और ना ही कोई ठोस कार्रवाई अभी तक किया गया है। आने वाले सेमेस्टर में विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता चला जाएगा और रिजल्ट भी खराब हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राजद महासचिव पंकज यादव, छात्र नेता अदिति नंदन, सुमन कुमार, सुनील मुरमू, रितेश कुमार, ऋषभ दुबे, सूर्य कुमार, मुकेश कुमार सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *