Home / News / सरकार द्वारा प्राप्त सम्मानित राशि को देंगे ज़रूरत मंद लोगो को – प्रो तबरेज खान

सरकार द्वारा प्राप्त सम्मानित राशि को देंगे ज़रूरत मंद लोगो को – प्रो तबरेज खान


दुमका :झारखण्ड राज्य के गठन में योगदान करने वाले झारखण्ड आंदोलनकारी मो शम्स तबरेज खान ने झारखण्ड सरकार द्वारा प्राप्त 9 हजार की राशि को जरूरत मंदो को देने की बात करते हुए कहा की प्रो अनुपम गुड़िया के इलाज़ के लिए 5 हजार एवं 4 हजार की राशि दुमका के अनाथालय को देंगे . मो खान ने बताया की आगे भी जो सम्मानित राशि झारखण्ड सरकार से मुझे मिलेगा वो समाज के हित में उपयोग करेंगे .यंहा बता दे की मो खान को झारखण्ड / वनांचल आंदोलनकारी के रूप में गृह कारा विभाग झारखण्ड सरकार की अधिसूचना 3840 दिनांक – 11/07/18 को राज्य गठन के योगदान के लिए सरकार ने सम्मानित किया है .मो खान 1990 से 96 के बीच डॉ रामदयाल मुंडा एवं सूर्य सिंह बेसरा के साथ झारखण्ड गठन के लिए कई बार जेल भी गए है .यंहा बता दे की वर्तमान में प्रो शम्स तबरेज खान एस पी कॉलेज दुमका में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *