Home / News / झामुमो की सरकार बनेगी तो 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार – हेमंत सोरेन

झामुमो की सरकार बनेगी तो 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार – हेमंत सोरेन

दुमका: भोगनाडीह से शुरू हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा का बदलाव यात्रा बुधबार को उपराजधानी दुमका पहुँची . दुमका के गाँधी मैदान में एक आम सभा सह रैली का आयोजन किया गया । मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाय। हेमंत ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार आदिवासियों का शोषण कर रही है। यह सरकार पूंजी पतियों की सरकार है . ये सरकार से गरीबों का भला नही होने वाला है . यहाँ से लोग पलायन कर रहे , कमाने के लिए अपने राज्य से दूसरे राज्य जा रहे है , किसान आत्म हत्या कर रहे है . यह सरकार हमारे चलाये हुए धोती साड़ी , महिलाओ का 50%आरक्षण एवं अन्य योजनाओ को यह सरकार समाप्त कर दिया है . राज्य में हमारी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले 5 लाख युवाओं को रोजगार देगी .
हेमंत ने क़हा की 2019 में हमारी सरकार आई तो फिर से सारी योजनाओं को जोड़ा जायेगा . ओबीसी को 27 % आरक्षण नही मिल रहा है .हमारी सरकार उसे लागू करेगी .हेमंत ने क़हा की रघुवर दास की सरकार लूट खसोट की सरकार है . हेमंत ने देश के प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए क़हा की सुखाड़ की वजह से लोग पलायन कर रहे है . अनाज रहते हुए भी गरीबों को अनाज नही मिलता है ,लोग भूख से मर जाते है।


बदलाव यात्रा में झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद शिबु सोरेन भी मौजूद थे .मौके पर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा की अब वो दिन दूर नही है जब रघुवर सरकार को हटा कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनाना है।

कार्यक्रम की अध्य़क्षता झामुमो जिला अध्य़क्ष सुभाष सिंह ने क़िया, जिला परिषद अध्यक्षा जॉयेस बेसरा ने कहा की रघुवर दास की सरकार एक बेईमान एवं धोखे बाज की सरकार है .यह झाविमो पार्टी के विधायकों को खरीद कर अपनी सरकार बनाई है । मौके पर मंच से महेशपुर विधायक प्रो स्टीफ़न मरांडी ,शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन , अभिषेक कुमार ,अब्दुल सलाम , अशोक कुमार,सुशील दुबे सहित अन्य नेताओ ने संबोधित क़िया .

नहीं रहे सचेत, तो भुगतना होगा खामियाजा- शिबू सोरेन

दुमका :झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा में उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान जनता से किया. सुप्रीमो ने कहा कि यह बदलाव का वक्त है. सरकार की नीतियों को समझना होगा और उससे सचेत रहना होगा. अन्यथा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर झारखंड अलग राज्य बना था, वह पूरा नहीं हुआ. इसके लिए हमें अपनी सरकार बनानी होगी तथा आदिवासी समाज को अपने हक-अधिकार के लिए जागरूक होना पड़ेगा. बच्चों को पढ़ाना होगा, क्योंकि शिक्षा होगी, ज्ञान होगा, तभी समाज आगे बढ़ेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने इस दौरान नारा दिया… साथ दें, साथ बढ़े, नयी सरकार की राह चलें. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *