दुमका : झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में 31 व्हाट्सएप ग्रुपों में मां दुर्गा के बारे में अश्लील टिप्पणी करने और महिषासुर का महिमामंडन कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानेवाले जरमुण्डी के वीके यादव उर्फ विकास कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यादव ने अपने पोस्ट में दुर्गापूजा को विवादास्पद और नश्लवादी तेहवार बताया था। पुलिस का मानना है कि दुमका जिले में मां दुर्गा की मुर्ति का विसर्जन हो रहा था और ऐसे समय में विकास यादव द्वारा जुलूस में धार्मिक उन्माद एवं हिंसा फैलाने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। एसपी वाई एस रमेश ने बताया कि दुमका जिला में जितने भी व्हाट्सएप ग्रुप हैं उनका पुलिस द्वारा मोनिटेरिंग किया जा रहा है। दुर्गापूजा को लेकर पुलिस सभी ग्रुपों में जुड़ी थी। गुरूवार को एक ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया गया था जिसपर संज्ञान लेकर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर उस पोस्ट को डालनेवाले जरमुण्डी के बसबुटिया गांव के वीके यादव उर्फ विकास कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मोबाईल बरामद करते हुए जब्त किया गया है। जितने भी ग्रुपों में उसने आपत्तिजनक पोस्ट किया था उसका रिकार्ड निकालकर उसे भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि वी के यादव ने 31 व्हाट्सएप ग्रुप में इस आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया गया था। सभी ग्रुपों के एडमिन द्वारा वीके यादव को रिमूव करने की कार्रवाई की गयी है। एसपी ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले भी हमने चेतावनी दी थी और एक बार फिर यह आग्रह कर रहे हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन किसी को भी ग्रुप में जोड़ने से पहले उसके बारे में पूरी जाँच पड़ताल कर लें कि जिसे वह सदस्य बना रहे हैं वह कैसा आदमी है. क्योंकि ऐसे मामले में एडमिन भी जिम्मेदार होते हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करनेवाले इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करें। सोशल मीडिया पर पुलिस की लगातार पैनी नजर है। एसपी ने बताया कि वी के यादव को भादवि की धारा 295ए/509 एवं आईटी एक्ट के धाराओं के तहत दर्ज जरमुण्डी कांड सं. 72/19 में गिरफ्तार किया गया है।
युवक को गिरफ़्तार करने के लिए गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,थाना प्रभारी जरमुंडी ,जरमुंडी के स0अ0नि अनंत कुमार शर्मा ,बम शंकर ,योगेश्वर उरांव ,शशिकांत ठाकुर ,हवलदार सुनीम कुमार ,आरक्षी मनोज पाठक शामिल है .
धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला युवक गिरफ़्तार








