दुमका। झारखण्ड में विधानसभा चुनाव में नक्सलियों के नापाक मंसूबे को अंजाम देने की साजिश दुमका पुलिस ने विफल कर दिया है। टॉप स्तर के नक्सलियों द्वारा लाया गया भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामग्री पुलिस बरामद कर नक्सलियों के साजिश को विफल कर दिया है। विस्फोटक का जकीरा जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोपीकांदर प्रखंड के महुआगढ़ी जंगल से बरामद की है। पुलिस ने जंगल में 5 किलो का 3 केन बम भी नष्ट कर दिया है। इसके अलावे 150 पीस जिंदा कारतूस, 100 पीस इलेक्ट्रॉनिक डिटोनेटर, 6 पीस बुस्टर, 200 मीटर कॉर्डेएक्स वायर, नक्सली साहित्य, पिठ्ठू, टोपी, वर्दी, तिरपाल सहित कई सामग्री बरामद जंगल से की है। इसकी जानकारी दुमका एसपी वाई एस रमेश ने दी। उन्होंने बताया कि नक्सली पुलिस को टारगेट कर चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह जखीरा जंगल मे छिपा कर रखे थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली और यह भारी मात्रा में विस्फोट जकीरा बरामद किया। इस छापेमारी अभियान में एसएसबी जिला पुलिस बल काठीकुंड की पुलिस शामिल थी। नक्सल द्वारा किए जा रहे तैयारी को देख एसपी वाई एस रमेश ने चुनाव को लेकर स्पेशल बैठक सभी नक्सल इलाके के थाने प्रभारियों को बुलाया गया है। जिससे संभावित विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया जा सके। एसपी के मुताबिक मुख्य रूप से गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। एसपी वाई एस रमेश ने बताया कि चुनाव में नक्सली द्वारा भारी तबाही मचाने के उद्देश्य से यह जकीरा जंगल मे एकत्र किया गया था। जिसकी खबर पुलिस को मिली और छापेमारी कर विस्फोटक जब्त किया। तबाही की साजिश भाकपा माओवादी संगठन के संताल परगना के जोनल कमांडर विजय दा और अन्य नक्सलियों द्वारा अंजाम देने का असफल प्रयास किया जा रहा है।
दुमका पुलिस ने विफल कर दिया विधानसभा चुनाव में नक्सलियों के नापाक मंसूबे को अंजाम देने साजिश








