रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जदयू ने चौथे एवं पांचवें चरण की सीटों में 12 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें उन्हें संताल प्रमंडल की शिकारीपाड़ा सीट से सालखन मूर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले ही सालखन दूसरे चरण की कोल्हान प्रमंडल के मझगांव सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
जदयू ने देवघर से गाेविंद दास, टुंडी से केके तिवारी, धनबाद से बिपिन कुमार सिंह और देवघर से चरकू हेम्ब्रम को प्रत्याशी घोषित किया है। बोरियो से लूकस हांसदा, लिट्टीपाड़ा से प्रो ईश्वर मरांडी जदयू के उम्मीदवार होंगे।
वंही जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। वे पहले ही कोल्हान प्रमंडल स्थित मझगांव विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें संताल परगना के शिकारीपाड़ा से भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने 12 उम्मीदवारों की अगली सूची जारी की जिनमें उनका भी नाम है।
प्रदेश प्रवक्ता निशा भगत के अनुसार, पार्टी ने देवघर से गोविंद दास, गिरिडीह से चरकू हेम्ब्रम, धनबाद से विपिन कुमार सिंह उर्फ पिंटू कुमार तथा टुंडी से केके तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, बोरियो से लूकस हांसदा, लिट्टीपाड़ा से ईश्वर मरांडी, महेशपुर से जंतू सोरेन, शिकारीपाड़ा से सालखन मुर्मू, नाला से संतोष कुमार सील, दुमका से मार्शल ऋषि राज टुडू, जामा से प्रो सुजीत कुमार सोरेन तथा गोड्डा से रवींद्र महतो को उम्मीदवार बनाया है।
=========
रांची से विनोद कुमार की रिपोर्ट








