
जामा से सुरेश मुर्मू ,जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर ,शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन ने भाजपा प्रत्यासी के रूप में किया नामांकन

दुमका : 10 एसटी सीट दुमका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्यासी के रूप में डॉ लुईस मरांडी ने निर्वाची पदाधिकारी -सह-अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा .डॉ लुईस मरंडी ने 2014 के विधान सभा चुनाव में झामुमो के हेमंत सोरेन को हराकर दुमका की विधायक व भाजपा की सरकार में झारखण्ड की समाज कल्याण मंत्री बनी थी . वंही 12 जनरल सीट जरमुंडी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रूप में देवेंद्र कुँवर ने निर्वाची पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका अल्बर्ट बिलुंग को अपना नामांकन पत्र सौंपा. 07 एसटी सीट शिकारीपाड़ा विधानसभा से भाजपा के रूप में परितोष सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वंही 11 जामा एसटी सीट
विधानसभा से सुरेश मुर्मू (भाजपा) ने निर्वाची पदाधिकारी- सह-अपर समाहर्ता सुनील कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इन सभी के नामांकन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाग लिए एवं दुमका के ए टीम ग्राउंड में आयोजित सभा को सम्बोधित किया .








