दुमका/झारखण्ड देखो डेस्क : उप राजधानी दुमका के सभी चार विधानसभा सीटे दुमका, जामा, जरमुंडी व शिकारीपाड़ा विधानसभा चुनाव के लिए दुमका में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई. ए टीम ग्राउंड दुमका में जहाँ एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई वहीं दूसरी ओर अलग अलग दलों के प्रत्याशियों को भी अपनी मुकम्मल जीत की दावेदारी पेश करते हुए देखा गया। मालूम हो, 07 शिकारीपाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पोरितोष सोरेन, लोजपा पार्टी के रूप में शिवधन मुर्मू, टीएमसी प्रत्याशी के रूप में मुन्नी हांसदा, झाविमो पार्टी के रूप में राजेश मुर्मू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोपीकान्त राय ने निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। 10 दुमका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में डॉ लुईस मरांडी सहित लोजपा पार्टी के रूप में मोहरिल मुर्मू, झाविमो पार्टी के रूप में अंजुला मुर्मू और जदयू प्रत्याशी के रूप में मार्शल ऋषिराज टुडू ने निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका राकेश कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। 11 जामा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में सुरेश मुर्मू, झाविमों की ओर से अर्जुन मराण्डी, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देवीन मुर्मू, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अर्जुन पुजहर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चन्दन मुर्मू, मानुएल मुर्मू (निर्दलीय) ने निर्वाची पदाधिकारी- सह-अपर समाहर्ता सुनील कुमार के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। 12 जरमुंडी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में देवेंद्र कुँवर सहित कॉग्रेसी प्रत्याशी बादल पत्रलेख, टीएमसी प्रत्याशी महादेव यादव, निर्दलीय प्रत्याशी फूल कुमारी देवी, समता पार्टी प्रत्याशी बबीता राव पटेल, झाविमो प्रत्याशी के रूप में डॉ संजय कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमरेंद्र यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शेखर सुमन, निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक, बसपा प्रत्याशी रूप में संजयानंद झा, निर्दलीय प्रत्याशी रूप में विश्वनाथ राय, लोजपा प्रत्याशी रूप में वीरेंद्र प्रधान निर्दलीय प्रत्याशी रूप में दिलीप कुमार दूबे ने निर्वाची पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका अल्बर्ट बिलुंग के समक्ष अपना अपना नामां कन पत्र दाखिल किया।
चार विधानसभा सीटों के लिए कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
December 2, 2019

Previous Article
Next Article

झाविमो से दुमका विधान सभा के लिए प्रो अंजुला मुर्मू ने किया नामांकन
झामुमों और कांग्रेस चोर- लूटेरा की पार्टी है – रघुवर दास

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136
Related Posts
महाशिवरात्रि पर पाकुड़ जिले में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरो ...
February 16, 2026
दुमका में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश: देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ ...
February 16, 2026


