

दुमका विधान सभा
बसपा से मुकेश कुमार देहरी ,जेजेएमयु से डेविड टुडू ,राष्ट्रीय समाज दल से मीनू हेम्ब्रम ,सीपीआई से अविनाश टुडू ,लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से राम चंद्र मुर्मू एवं निर्दलीय के रूप में प्रकाश सिंह ,संजय टुडू ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

जामा विधान सभा
लोजपा से फ्रांसिस मुर्मू ,टीएमसी से जय मुर्मू ,राष्ट्रीय समाज दल से काली चरण पहाड़िया ,निर्दलीय के रूप में प्रो सुजीत कुमार सोरेन ,बोनेल किस्कू ,पूरन गृही ,मंत्री मुर्मू ,दामोदर गिरी ,देवेंद्र टुडू ,दानियल मुर्मू ,मार्शल मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी- सह-अपर समाहर्ता सुनील कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

शिकारीपाड़ा विधान सभा
आजसू से श्याम मरांडी ,झारखण्ड क्रंतिकारी पार्टी से देबू देहरी ,राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से रेखा हेम्ब्रम ,सीपीआई से शम्भू मोहली ,झारखण्ड पीपुल्स पार्टी से सुनील कुमार मरांडी एवं निर्दलीय के रूप में स्टीफ़न बेसरा ,तारणी प्रसाद कामत ,लाल मोहन राय ,राजीव रंजन महतो ,हाबीर मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष आर लकड़ा के समक्ष नामांकन किया .

जरमुंडी विधान सभा
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से मो रजी अहमद ,निर्दलीय के रूप में सुशीला देवी ,हनीफ मियाँ ,राम जीवन मंडल एवं रामप्रीत रजक ने निर्वाची पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका अल्बर्ट बिलुंग को अपना नामांकन पत्र सौंपा।








