
दुमका: उपराजधानी दुमका में हैदराबाद में पशु चिकित्सक (डॉ प्रियंका रेड्डी) के साथ दुष्कर्म और उसके बाद जलाकर हत्या के विरोध में दुमका इंजीनियरिंग काॅलेज की छात्र-छात्राओं द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। और न्याय की मांग सरकार से किया .कैंडल मार्च का नेतृत्त्व माया कुमारी ने किया . कैंडल मार्च में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं ने हाथ में मोमबत्ती लेकर शहर भ्रमण करते हुए शहर के वीर कुंवर सिंह पहुंच कर पशु चिकित्सक की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर छात्र चेतना संगठन के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार ने कहा भारत में भी सऊदी अरब का कानून होना चाहिए एवं इस घटना ने समाज को कलंकित और शर्मसार कर दिया है. इस तरह का घटना आए दिन होते जा रहे हैं और महिला असुरक्षित महसूस कर रही है। आजकल जो समाज में यह सब घटना घटता है यह सिर्फ शिक्षा के अभाव से होता है। छात्रों ने कहा इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में स्ट्रीट लाइट का व्यवस्था सरकार के द्वारा कराया जाए ताकि छात्राओं को परेशानी ना झेलना पड़े।
दुमका इंजीनियरिंग काॅलेज की छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाल कर पशु चिकित्सक को दी श्रद्धांजलि ,कहा वी वांट जस्टिस








