Home / News / दुमका से 3 ,जरमुंडी से 1 ,जामा से 6 एवं शिकारीपाड़ा से 2 प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

दुमका से 3 ,जरमुंडी से 1 ,जामा से 6 एवं शिकारीपाड़ा से 2 प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

दुमका : दुमका विधानसभा से कुल 16 नामांकन हुए थे। संवीक्षा के उपरांत 3 प्रत्याशी प्रकाश सिंह (निर्दलीय) ,मीनू हेम्ब्रम (राष्ट्रीय समाजदल आर), बाबुधन मुर्मू(निर्दलीय) के नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

वंही जरमुंडी विधानसभा से कुल 28 नामांकन हुए थे। संवीक्षा के उपरांत 1 प्रत्याशी शंभू मोहाली सीपीआई पार्टी के नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

जामा विधानसभा से कुल 20 नामांकन हुए थे। संवीक्षा के उपरांत 6 प्रत्याशी देवीन मुर्मू (निर्दलीय), जय मुर्मू (टी एम सी ), मार्शल मुर्मू (निर्दलीय), मंत्री मुर्मू (निर्दलीय), पूरन गृही (निर्दलीय), प्रो० सुजीत कुमार सोरेन (निर्दलीय) के नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

शिकारीपाड़ा विधानसभा से कुल 15 नामांकन हुए थे। संवीक्षा के उपरांत 2 प्रत्याशी गोपिकान्त राय (निर्दलीय) एवं भादो हेम्ब्रम (निर्दलीय) के नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

===========================

दुमका विधानसभा से 13, जामा से 14, शिकारपाड़ा से 13 एवं जरमुंडी से 27 मैदान में

दुमका। नामांकन की तिथि समाप्त दुमका जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र से 78 प्रत्याशियों ने नामंकन किया था। स्कूटनी में दुमका विधानसभा से तीन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द हुई। जिसमें राष्ट्रीय समाजदल (आर) के मीनू हेम्ब्रम, निर्दलीय बाबुधन मुर्मू एवं प्रकाश सिंह शामिल है। अब 16 में से 13 उम्मीदवार मैदान में है। दुमका विधानसभा से चुनावी मैदान में भाजपा से डॉ लुईस मरांडी, झामुमों से हेमंत सोरेन, झाविमों प्रो अंजुला मुर्मू, आप से मीरू हांसदा, लोजपा से मोहरील मुर्मू, जदयू से मार्शल ऋषिराज टुडू, सीपीआई से अविनाश टुडू, डीजेपी रामचंद्र मुर्मू, जेएमएमयू से डेविड टुडू, बीएसपी मुकेश देहरी, निर्दलीय राम चरण सिंह पहाड़िया, डा श्रीलाल किस्कू एवं संजय टुडू का नामांकन स्वीकृत हुई।
जामा विधानसभा से 6 की उम्मीदवारी रद्द, 14 मैदान में
जामा विधान सभा से 20 नामांकन हुए थे। जिसमें 6 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द हो गई। जिसमें टीएमसी के जय मुर्मू, निर्दलीय देवीन मुर्मू, मार्शल मुर्मू, मंत्री मुर्मू, प्रो सुजीत सोरेन एवं पूरन गृही का नामांकन रद्द हो गया। अब 14 उम्मीदवारों में भाजपा के सुरेश मुर्मू, झामुमों से सीता सोरेन, आजसू से डा स्टेफी टेरेसा मुर्मू, झाविमों से अर्जुन मरांडी, बीएसपी अर्जुन पूजहर, लोजपा फ्रांसिस मुर्मू, आरएसडी आर कालीचरण पहाड़िया, निर्दलीय चंदन मुर्मू, मानुएल मुर्मू, बारिश मुर्मू, बोनेल किस्कु, दानियल मुर्मू, देवेन्द्र टुडू एवं दामोदरी गिरी शामिल है।
शिकारीपाड़ा विधानसभा से 15 में से दो का नामांकन रद्द
शिकारीपाड़ा विधान सभा 15 में दो निर्दलीय उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द हुई। जिसमें गोपीकांत राय एवं भादो हेम्ब्रम है। अब मैदान में भाजपा के भाजपा परितोष सोरेन, झामुमों में नलिन सोरेन, लोजपा से शिवधन मुर्मू, झाविमों से राजेश मुर्मू, जदयू सालखन मुर्मू, आईएनजेडी से गणेश सोरेन, टीएमसी से मुन्नी हांसदा, जेपीपी सुनील कुमार मरांडी, एनजेएसपी रेखा हेम्ब्रम, आजसू श्याम मरांडी, जेकेपी देबू देहरी, निर्दलीय हाबिल मुर्मू एवं स्टीफन बेसरा शामिल है। 
जिले के जरमुंडी विधानसभा में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार मैदान में
जरमुंडी विधान सभा से 28 में एक उम्मीदवार सीपीआई से शंभू मोहली का नामांकन रद्द हुआ। नामांकन स्वीकृत, भाजपा से देवेंद्र कुंवर, कांग्रेस से बादल पत्रलेख, बीएसपी से जय नारायण मंडल, झाविमों से डॉ संजय कुमार, बली राजा पार्टी से चंदन कुमार, जदयू से अर्पणा, एसपी से टिकेश्वर यादव,मासस जितेंद्र कुमार वर्णवाल, समता पार्टी बबीता राव पटेल, लोजपा से वीरेंद्र प्रधान, टीएमसी से महादेव यादव, बीएसपी संजयानंद झा, इंडियन मुस्लिम लीग से रजी अहमद, निर्दलीय मुरारी कापरी, फुल कुमारी देवी, अमरेंद्र यादव, सीताराम पाठक, शेखर सुमन, विश्वनाथ राय, दिलीप कुमार दुबे, रामप्रीत रजक, रामजीवन मंडल, तारणी प्रसाद कामत, राजीव रंजन महतो, लाल मोहन राय, सुशील देवी एवं हनीफ मियां शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *