Home / News / ऐसे में कैसे पढ़ेंगे छात्र ,फी कम करने के आग्रह पर मिलता है सीएलसी देने की धमकी

ऐसे में कैसे पढ़ेंगे छात्र ,फी कम करने के आग्रह पर मिलता है सीएलसी देने की धमकी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय

दरवाजा बंद कर छात्रों के साथ किया गया अभद्र व्यवहार

दुमका :उपराजधानी दुमका के संताल परगना के सभी अंगीभूत बीएड काॅलेज के सत्र 2019-21 प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने मंगलवार को परीक्षा फी कम करने को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो मनोनंजन प्रसाद सिन्हा से मुलाकात किया। सूत्रों के अनुसार मिलने गये सैकड़ों छात्रों मे से सिर्फ 3 को अंदर बुलाया एंव अंदर से दरवाजा को बंद कर छात्रों के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया गया, अंत में छात्र रो पड़े। विवि प्रबंधन ने एक छात्र संघ से संबधित होने के आरोप भी इन छात्रों पर लगाया। वाजिब मांग करने से छात्रों को टीसी देने की बात कही गयी एवं उसका पूरा नाम एंव पता पूछा गया। छात्रों की एकता को तोड़ने एवं दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया गया। छात्रों ने मांग की थी कि जब अब सेमेस्टर सिस्टम लागू हो गया है, तो फिर परीक्षा फी वार्षिक के हिसाब से क्यों लिया जा रहा है। छात्रों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि, रांची एवं अन्य विवि के उस प्रति को भी दिखाया, जिसमें वहां इसी सत्र का मात्र परीक्षा फी 700 रूपये ही लिया जा रहा हैं। फिर यहां 2335 रूपये यानी 3 गुना से ज्यादा क्यों लिया जा रहा है। जबकि संताल परगना काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। छात्रों ने बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विवि की ओर कहा गया है कि अपने काॅलेजों से आवेदन भेजवाएं, जिसें विवि समिति की बैठक में रखा जायेगा। कुलपति से मिलने गये छात्रों में एसपी बीएड काॅलेज से अमित कुमार मधु, सुरेश दास, मोहित कुमार मंडल, पुरनचंद्र मंडल, साहिबगंज बीएड काॅलेज से अमर तुरी, गोड्डा बीएड काॅलेज से राजकिशोर किस्कू, बिमलेश ठाकुर, रंजन कुमार, एएस बीएड काॅलेज से राकेश हांसदा, जसीडीह काॅलेज से सिमोन हांसदा, हिंदी विद्यापीठा बीएड काॅलेज से प्रेमचंद्र मुर्मू, शिवम बीएड काॅलेज से सुनील दास सहित कई छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *