Home / News / उत्तराखंड के सांसद सतपाल महाराज ने भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में किया चुनावी सभा

उत्तराखंड के सांसद सतपाल महाराज ने भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में किया चुनावी सभा

दुमका:उपराजधानी के दुमका विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड के बिहाजोरी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने उत्तराखंड के भाजपा सांसद सतपाल महाराज पहुंचे। जहां दुमका विधानसभा उम्मीदवार डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर विकास के मुद्दे पर वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि यह राम राज्य हैं और यह डा लुईस राम की सेना हैं। जो नारा पीएम मोदी ने दिया उसे साकार करने का काम किया हैं। प्रत्येक वर्गों को साथ ले कर चलने का काम किया और आगे विस्तृत विकास हो उसके लिए अपना बहुमूल्य वोट दे कर विजय बनाने की अपील की। पांच वर्षो में पिछले सरकारों के खोदे गये गड्ढों भरने में बहुत समय लगा। लेकिन अब डबल इंजन का सरकार चलेगी नहीं अब दौड़ेगी। फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने ऐसा दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने की बात कही। झारखंड की उज्जवल भविष्य को लिखकर एक नया इतिहास लिखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राममंदिर, धारा 370, 35 ए, नागरिक संशोधन बिल लाकर इतिहास बदलने का काम किया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे नहीं बन पायी है। जनता के बीच में समुचित विकास किया है और तभी जनता जनार्द्धन ने झोली भर-भर के आशीर्वाद दिया। मौके पर प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर प्रसाद यादव, पश्चिमी महामंत्री विमल मंडल, निखिल कुमार दास, गमेश हांसदा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *