Home / News / मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे, पूरे विधि विधान के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे, पूरे विधि विधान के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की

रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मन्दिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ मां छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, अमन-चैन, समृद्धि और खुशहाली आए इसकी कामना माता रानी से की है। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर खड़े अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाना हमारी सरकार का ध्येय है.

राज्य का सम्यक और सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम सरकार करेगी। राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के हित में काम किए जाएंगे। राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास निरंतर करूंगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की समस्त जनता सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर झारखंड की प्रगति के नए आयामों को प्राप्त करेगी।

रजरप्पा स्थित सरना स्थल में विधि विधान से की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर आस्था की असीम धरोहर है। रजरप्पा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां स्थित पवित्र सरना स्थल में भी पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत

मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। ढ़ोल नगाड़े की थाप और फूल माला पहनाकर लोगों में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के अपार प्यार और स्नेह के लिये तहे दिल से आभार जताया।

मोके पर मुख्यमंत्री के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन, उनकी माता रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक सीता सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *