
दुमका :मुख्यमंत्री ने दुमका में सिदो-कान्हो, भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें नमन किया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका पहुंचने पर दुमका की जनता ने उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों की संख्या में लोग दुमका एयरपोर्ट उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री को किसी ने फूल तो किसी ने पुस्तक भेंट स्वरूप दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री दुमका की जनता के सत्कार से आह्लादित हुए और उनके अभिवादन को आत्मीयता से स्वीकार किया।
वीर शहीदों और महापुरुषों को किया नमन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका एयरपोर्ट से सीधे पोखरा चौक स्थित सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया, इसके बाद मुख्यमंत्री दुमका के विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नमन किया। तत्पश्चात श्री सोरेन डीसी चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया।








