रांची :विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, सभी मंत्री एवं सभी विधायकों ने झारखंड विधानसभा परिसर में अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी।
विधानसभा अध्यक्ष महतो ने कहा कि शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत अतुल्य है और हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे देंगे।
शहीदों के संघर्ष, आदर्श, बलिदान और समर्पण को आत्मसात करने की जरूरत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, बलिदान और समर्पण को आत्मसात करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर महापुरुषों के सपनों का झारखंड बनाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।








