Home / News / पश्चिमी सिंहभूम में सात युवकों को ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम में सात युवकों को ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर मार डाला


पश्चिमी सिंहभूम: जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में हुए सामूहिक नरसंहार के तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार सुबह पास के जंगल से सात ग्रामीणों का शव बरामद कर लिया. सभी के सिर धड़ से अलग थे. मंगलवार रात से गांव में कैंप कर रहे पुलिस बल ने बुधवार तड़के ही सर्च अभियान शुरू कर दिया. सुबह 9:30 बजे तक ग्रामीणों का शव बरामद हो सका. बताया जाता है कि बुरुगुलीकेरा की ग्रामसभा में पहले सातों ग्रामीणों की बुरी तरह पिटाई की गयी. जब सभी अधमरा हो गये, तो उन्हें घसीटते हुए करीब दो किमी दूर जंगल में ले जाया गया. वहां सभी के हाथ-पैर बांध कर सिर कलम कर दिया गया. बुधवार को सातों ग्रामीणों का शव मिलने के बाद इस लोमहर्षक घटनाक्रम का खुलासा हो पाया. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.  सीआरपीएफ, रैफ व जिला बल के 200 जवान कैंप कर रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *