
दुमका : झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत दुमका पुलिस के प्रयास नयी दिशा के तहत दुमका के तीन हार्डकोर नक्सली राजेंद्र राय, छोटा श्यामलाल देहरी और रिमिल दा ने दुमका पुलिस के सामने आत्मसर्पण किया है. तीनों नक्सलियों ने एसएसबी के आईजी संजय कुमार, संथाल परगना के डीआईजी राजकुमार लकड़ा, दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश सहित एसएसबी के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया.
दुमका पुलिस के समक्ष तीन हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण








