दुमका : झारखण्ड की पूर्व की सरकार में हुए कार्य में जो कमियां रह गई है। उसे पूरा किया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी। सूबे में सीडीपीओ के खाली पदों पर नियुक्ति होगी। उक्त बातें रविवार को समाज कल्याण सह महिला विकास मंत्री जोबा मांझी ने परिसदन में कही। वे झारखंड दिवस में शामिल होने के लिए वे दुमका पहुंची थी।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अभी तक मंत्री पद का कार्यभार नहीं संभाला है। मंगलवार को मैं विधिवत इसकी जिम्मेदारी संभाल लुंगी। उसके बाद विभागीय सचिव के साथ बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मधुकोड़ा और अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री काल में मंत्री रह चुकी जोबा मानती हैं कि भाजपा सरकार में में महिला उत्थान के लिए कई कार्य हुए हैं। अब समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम होगा। आंगनबाड़ी केंद्र में अंडा देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की थी। इसे बंद क्यों किया गया। इसकी समीक्षा की जाएगी। राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। आज भी गांव देहात की महिलाओं में रेडी टु ईट लेने में आनाकानी करती हैं। उन्हें इसके सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत में सुधार होगी। जोबा मांझी कहती है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई विभाग में जमकर घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं। इसमें दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।
भाजपा सरकार में महिला उत्थान के लिए कई कार्य हुए हैं- जोबा मांझी








