Home / News / आईएएस आॅफिसर्स वाईव्स् एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले आयुक्त महिलाओं के विकास से ही देश का विकास

आईएएस आॅफिसर्स वाईव्स् एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले आयुक्त महिलाओं के विकास से ही देश का विकास

दुमका।
महिलाओं के विकास से ही देष का विकास होगा। जबतक महिलायें विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलायें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं होती देष के सर्वांगीण विकास की कल्पना करना बेमानी होगा। संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह ने दुमका के इन्डोर स्टेडियम में झारखण्ड आईएएस आॅफिसर्स वाईव्स् ऐसोसिएशन (जेसोवा) के द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के एकदिवसीय कार्यषाला में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में यह बात कही। उन्होंने संताल परगना प्रमंडल की सभी आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से अपील की कि अपने समूह को आर्थिक रूप से सषक्त करें। उन्होंने परम्परागत उत्पादकता के साथ रोजगार के नये विकल्प के अनुरूप प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया। कार्यशाला में अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में आयुक्त की धर्मपत्नी अनिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा विकास के लिए जेसोवा कृतसंकल्प है। उन्होने कहा कि गांव के विकास से ही देश और समाज मजबूत होगा। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि देष की आधी आबादी को हर हाल में आगे बढ़ाना होगा। स्वयं सहायता समूहों की परिकल्पना के साकार होने में देष की समृद्धि निहित है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जरूरत की सारी चीजें अपने गांव में ही बनाना सीख जायें तथा उत्पादित वस्तु के विपणन की भी समुचित व्यवस्था हो तो देष से पूंजी के बहिर्गमन को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह की बहुत सी महिलायें न केवल आर्थिक रूप सशक्त हुई हैं बल्कि आयकर भी देने की स्थिति में आ गई हैं। इस अवसर पर जेसोवा की सदस्या जया सिन्हा ने आयोजन के उद्देष्यों को बताते हुए कहा कि सषक्त महिला से ही भारत की बुनियाद मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामूहिक चेतना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यह कार्यषाला महिलाओं के भावी सषक्त रूप की एक झलक दिखाता है। अनुमंडलाधिकारी जिषान कमर ने कहा कि षिकारीपाड़ा प्रखंड के केंदपहाड़ी गांव के आजिविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोकुन उत्पादन के कारण पिछले 5 वर्षों में 6 गुणा व्यापार बढ़ा लेने के उदाहरण से सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रेरणा लेने अपील की। उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने कन्यादान प्रथा का विरोध करते हुए कहा कि महिलायें दान की वस्तु नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलायें अपनी शक्ति को पहचानें तथा समाज और राष्ट्र के विकास मंे अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिष्चित करें। उन्होंने महिलाओं से दहेज लेने एवं देने वालों का पुरजोर विरोध करने की अपील की। झारखण्ड राज्य आजीविका मिषन के जिला समन्वयक पंकज सिंह ने जेसोवा के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों के निर्माण को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिला सषक्तिकरण समाज में बदलाव का आगाज़ है। इस अवसर पर सबका आभार प्रकट करते हुए अनुमंडलाधिकारी जिषान कमर की धर्मपत्नी लुबना उस्मानी ने कहा कि यह कार्यषाला महिला सशक्तीकरण की दिशा में जेसोवा की यह पहल बहुत दूर तक अपना असर छोड़ जायेगी।

इस अवसर पर बेहतर कार्य के लिए 8 स्वयं सेवी संस्थाओ को सम्मानित किया गया। ये स्वयं सेवी संस्थायें हैं सूरजमुखी आजीविका स्वयं सहायता समूह चेलीताल, सुलुपगढ़ आजीविका स्वयं सहायता समूह रांगा, विकास आजीविका स्वयं सहायता समूह रामपुरी, जियड़ झरण आजीविका स्वयं सहायता समूह रामपुरी, जन्मदाता आजीविका स्वयं सहायता समूह रांगा, लक्ष्मी महिला मंडल आजीविका स्वयं सहायता समूह माल भंडारो, सफलता आजीविका स्वयं सहायता समूह दुमका तथा प्रेरणा आजीविका स्वयं सहायता समूह। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आयुक्त सहित तमाम अतिथियों ने महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह के स्टाॅलों का निरीक्षण किया तथा सदस्यों द्वारा बनाये गये सामानों के बारे में जानकारी ली। शिखा आनन्द के नेतृत्व में जादोपटिया लोक चित्रकला के लिये समर्पित प्रेरणा एवं सफलता स्वयं सहायता समूह की सदस्य बबली यादव, निषा यादव, पूनम कुमारी, राधा देवी, रीना देवी आदि, कियाबा आजीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों सोनामुनी बास्की शीला मरांडी, मर्सिला हांसदा आदि द्वारा बांस से बनाये गये डस्टबीन, सूप, डलिया, चटाई, पूजा आजीविका स्वंय सहायता समूह की सदस्यों सुनिता टुडू नीरू हेम्ब्रम, संगीता मरांडी आदि द्वारा खेती बाड़ी पर समूह चर्चा आदि, कठलिया ग्रामीण आजीविका स्वयं सहायता समूह के बैठक करते सपना टुडू रोषमुनी बेसरा, प्रेमलता मुर्मू आदि ऋण का लेनदेन साफ-सफाई, चैली टांड़ आजीविका स्वयं सहायता समूह, ककुन से रेषम का धागा तैयार करने वाले मालभंडारो आजीविका स्वयं सहायता समूह, लतावड़ आजीविका स्वयं सहायता समूह तथा कस्तुरबा बालिका आवासीय विद्यालय दुमका द्वारा लगाये गये स्टाॅल का निरीक्षण आयुक्त संताल  परगना ने किया।   कस्तुरबा गांधी उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत नृत्य गीत की प्रस्तुति दी तथा इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों सहित प्रषाल में उपस्थित सभी लोगों ने समूह प्रार्थना की तथा लिंग भेद न करने से संबंधित शपथ ली। इस अवसर पर आयुक्त संताल परगना प्रमंडल बालेष्वर सिंह, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अनुमंडलाधिकारी जिषान कमर, उप निदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, अनिता सिंह, जया सिन्हा, लुबना उस्मानी, साहेबगंज से आई हुई रूचि प्रसाद तथा सिंहासन कुमारी के साथ साथ भारी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यगण मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *