
झारखण्ड देखो डेस्क :कोरोना वायरस की कमर तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर झारखंड के सभी जिलों में जनता कर्फ्यू का असर दिखने लगा है. सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है. बहुत जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि रविवार (22 मार्च, 2020) को सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें. इस दौरान लोग खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखेंगे. इसका असर यह होगा कि चीन के वुहान शहर से शुरू होकर दुनिया के 170 से ज्यादा देशों में फैल चुके कोरोना वायरस की कमर टूट जायेगी. लोग इस घातक वायरस से संक्रमित होने से बच जायेंगे.
झारखंड में लोगों ने खुद को अपने ही घरों में किया कैद, कोरोना की कमर तोड़ने के लिए








