सिदो कान्हू मुर्मू विवि के अधिकांश पदाधिकारी मुख्यालय से बाहर रहकर उड़ा रहे सरकार के निर्देशों की धज्जियां

दुमका: सरकार के पत्र के अनुसार सिदो कान्हू मुर्मू विवि प्रशासन ने 23 मार्च को एक पत्र जारी कर कहा था कि कोरोना के संक्रमण के देखते हुए छात्र सहित कोई भी प्राध्यापक एवं कर्मी विवि एवं काॅलेज नहीं आयेंगे, लेकिन मुख्यालय में बने रहेंगे। क्योंकि कभी भी जरूरी काम पड़ने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सकता है। लेकिन यंहा देखा गया कि इस पत्र को बहुत कम ही पदाधधिकारी महत्व दे रहे है। दुमका मुख्यालय में कुछ पदाधिकारियों को छोड़कर अधिकांश बाहर चले गये है। इस दरम्यान यातायात बंद होने के साथ लाॅकडाउन भी है, यदि कोई जरूरी काम पड़ जाए तो वैसे पदाधिकारी जो दुमका से बाहर है कैसे आ पायेंगे। मुख्यालय से बाहर जाने के लिये किसी वरीय पदाधिकारियों से आदेश भी नहीं लिया गया है। इसपर राजभवन एवं विवि प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। लेकिन कोई गंभीर नहीं है ,खुद विवि के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा दुमका से बाहर है . वही दूसरी ओर दुमका जिला के कांग्रेस अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह सहित कई सामाजिक व बुद्धिजीवी कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो सिन्हा से आग्रह किया है कि तत्काल परीक्षा फार्म भरने की तिथि को स्थगित किया जाए। सामान्य स्थिति होने पर ही फार्म भराया जाए। कहा कि छात्रों के जान से ज्यादा परीक्षा प्यारा नहीं है। यदि इस बीच किसी भी छात्र-छात्राओं को कुछ हो जाता है तो क्या विवि प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगी। हर काम जिद में आकर नही किया जा सकता है। इधर साहित्यकार महेंद्र बेसरा एवं अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के राज्य समिति सदस्य मनीष यादव ने भी कहा की परीक्षा फार्म भरने की तिथि को स्थगित किया जाए। कुलपति प्रो सिन्हा अपने जिद में अड़े हुए है .छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है .वंही दिग्घी स्थित विवि में भवन निर्माण का कार्य भी जारी है .यंहा ये बता दे की जंहा इस कोरोना के वजह से सब अपने घरों में है और कोरोना से लड़ रहे है वंही विवि में लेबर एवं मिस्त्री काम कर रहे है .यह विवि पर सवालिया निशान खड़ा करता है .








