Home / News / पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन, पीएम बोले- 14 अप्रैल तक कोई रोड पर ना निकले

पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन, पीएम बोले- 14 अप्रैल तक कोई रोड पर ना निकले

नई दिल्ली : दुनिया में तेजी से पैर पसारते कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की घोषणा की. यह लॉकडाउन मंगलवार की रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक प्रभावी होगा. गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक इस दौरान सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने या झूठी सूचनाएं फैलाने पर एक साल तक की सजा होगी.

इससे पहले कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए लोगों के घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगायी जा रही है. देश के हर राज्य, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है. यह एक तरह से कर्फ्यू जैसा ही होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *